अयोध्या। झारखंड प्रांत के रांची जनपद के गुरदल थाना क्षेत्र के अपर बाजार निवासी रेल यात्री सुनील कुमार (60) पुत्र श्याम सुंदर की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी रेखा ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सुनील कुमार अपनी पत्नी रेखा के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। ट्रेन के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद पत्नी ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रेलवे यात्री की यहां पहुंचने से पूर्व मौत हो चुकी थी। मौत के कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम और घटना की जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।