-2027 में बसपा की ओर लौटना चाहता है मतदाता : जितेन्द्र सिंह बब्लू
सोहावल। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू की अगुवाई में पासी समाज की एक बैठक कोटसराय के एक महाविद्यालय में संपन्न हुई। रविवार को आयोजित बैठक में इस समाज के लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जातिगत वोट बैंक की नब्ज़ टटोलने के लिए हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव दिलीप कुमार रावत सहित सपा, कांग्रेस, भाजपा और आजाद पार्टी से नाता तोड़कर लगभग 50 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया।
यह अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बबलू सिंह ने कहा कि आज सर्व समाज बहन मायावती की ओर देख रहा है। सपा, भाजपा और कांग्रेस तीनों से परेशान होकर मतदाता बसपा की ओर लौटना चाहता है। दलित समाज में 24 प्रतिशत पासी समाज की भागीदारी है। सपा की भ्रमित राजनीति से नाता तोड़कर मुस्लिम समाज फिर बसपा की ओर आने को तैयार है।
जनता भ्रष्टाचार की जगह विकास की राजनीति चाहती है। 27 में बसपा की सरकार बनना तय है। बैठक में मौजूद लोगों में दुर्गेश सिंह, शुभम ओझा, अरुण भारती, विकास पासवान, सुरेश कुमार ,नितिन चौधरी,मस्त राम, दीना नाथ पासी,बृज किशोर रावत आदि सहित बड़ी संख्या में पासी समाज के साथ अन्य समाज से भी लोग मौजूद रहे।