अयोध्या ऑयडल में प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर का जलवा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कमेडियन सुनील पाल के आने की आहट से गुलजार हुआ अयोध्या महोत्सव

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित अयोध्या महोत्सव के में चौथे दिन सांस्कृतिक विरासतों को समेटते हुए अयोध्या महोत्सव का सांस्कृतिक मंच अयोध्या आयडल तथा अन्य प्रकार की प्रतिभाओं के साथ प्रारम्भ हुआ। जिसका उद्घाटन एवं दीप प्रज्जवलन भाजपा अयोध्या मंडल प्रभारी शेष नरायन मिश्रा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरभजन गौड़, अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णू प्रकाश, प्रसिद्ध समाज सेवी सुप्रीत कपूर आदि ने किया। अयोध्या महोत्सव में नाटिका जे0बी0 एकादमी के द्वारा तथा बचपन प्ले स्कूल द्वारा नृत्य की आकर्षक भाव भंगीमा प्रस्तुत की गई इस कार्यक्रम में आई हुई भीड़ का मन मोहा तत्पश्चात अयोध्या आयडल का द्वितीय चक्र प्रारम्भ हुआ। जिसमें गायन तथा नृत्य के द्वारा अयोध्या महोत्सव के विशाल पंडाल में दर्शकों ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात प्रतिमा यादव ने अपने अवधी गायन से लोगों के बीच में खूब शंमा बांधा।
अयोध्या महोत्सव के विशाल प्रांगण में प0 दीन दयाल उपाध्याय कला गांव में आये हुए जन समूह ने अवधी व्यंजन पना, बरा, देसी पकौड़ी जैसे पकवानों का खूब स्वाद चखा तथा पहाड़ से गिरते झरने एवं कुआं एवं विभिन्न प्रकार की झोपड़ियां को देखा, इसी प्रकार झूला क्षेत्र में बच्चों एवं बड़ों की भीड़ देखी गई। कई प्रदेशों से आई हुई। दुकानों में लोगों का रूझान देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, उपाध्यक्ष जयशंकर, तथा जयांश श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, पूजा, रागिनी सिंह, राजकुमार, संदीप तिवारी, राघेवन्द्र कुमार, गिरीश कुमार, पंकज श्रीवास्तव एवं शशिकान्त आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya