अभावग्रस्त परिवारों को वितरित किया एक महीने का राशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रभावित अभावग्रस्त परिवारों मे एक महीने के राशन का वितरण आर.एस.एस. महानगर प्रचारक अनिल व कार्यवाह देवेंद्र के मार्गदर्शन मे किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर कार्यवाह प्रेम प्रकाश टेकचंदानी“सरल“ के नेतृत्व मे रिकाबगंज स्थित हनुमान मंदिर पर व महाजनी टोला मे काली मंदिर पर दर्जनों परिवारों को कच्चा राशन की बोरियों का वितरण किया गया।

जिसमें आटा, दाल,चावल,तेल,मसाले, दूध, माचिस,नमक,चीनी, चायपत्ती आदि गृहस्थी के सारे सामान हैं। व्यवस्था मे सहयोगी विवेक अग्रवाल, छोटू रस्तोगी, राकेश वाधवानी, संजय सोनी,रवि मंध्यान, सुनील साहू,डा.सोमू मुखर्जी, संजय रस्तोगी, दिनेश कनौजिया, सुनील वर्मा से राशन पाकर सभी पात्रों के चेहरे पर आर.एस.एस.की पहल पर बहुत प्रसन्नता रही।

इसे भी पढ़े  विवाद में जानलेवा हमला,एक ही परिवार के चार घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya