सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानो पर हुई सडक दुर्घटनाओ में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरी घटना में अधेड महिला सहित 2 साइकिल सवार युवतियां चोटहिल हो गयी। पहली सडक दुर्घटना हाइवे पर पथरकट तिराहा (खजुरहट) के समीप सोमवार की रात करीब 11ः30 बजे के आसपास उस समय हुई जब चैरे क्षेत्र से मांगलिक समारोह में भोजन बनाकर वाबर्ची जय प्रकाश यादव (40) साइकिल से अपने घर मोहम्मदपुर वापस लौट रहा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेन्स से उसे बीकापुर सीएचसी लाये जहां डाक्टर आरसी दूबे ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जय प्रकाश यादव पुत्र मनीराम यादव देवापुर मजरे मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी श्रीमती राजपती व लडका महेन्द्र यादव है। जिनका रो रोंकर बुरा हाल है। कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संदीप त्रिपाठी ने मृतक के शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस दुखद हादसे से घर में कोहराम मच गया है। दूसरी सडक दुर्घटना मंगलवार की सुबह मलेथूकनक धेनुवावां मार्ग पर ऊंचहा गांव के पास उस समय हुई जब दो अलग अलग साइकिलो पर सवार होकर दो युवतियां एक अधेड महिला के साथ घर से बीकापुर आ रही थी कि बाइक सवार ने उन्हे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से साइकिलो पर सवार दोनो युवतियां व पीछे बैठी अधेड महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुर्घटना के बाद सभी घायलो को बीकापुर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड महिला श्रीमती पत्नी रामधन 45 वर्ष निवासी करौंदी बीकापुर को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जबकि घायल युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल युवतियों में रंजू पुत्री रामचरित्र 19 साल व रिंकी पुत्री रामधन 17 साल निवासी करौंदी बीकापुर की रहने वाली है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya