रंगभरी एकादशी पर साधु-संतो ने जमकर खेली होली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हनुमानगढ़ी में नागा साधुओं के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस


अयोध्या। रामनगरी में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अयोध्या के 6 हजार मंदिरों में साधु-महंत ठाकुर जी के साथ रंग-गुलाल की होली खेलते हैं। साथ ही नागा साधुओं के नेतृत्व में जुलूस भी निकाला जाता है। रामनगरी में फाल्गुन एकादशी यानि रंगभरी एकादशी से होली का त्योहार शुरू हो जाता है। साधु-महंत अपने मंदिरों के ठाकुर जी के विग्रहों से रंग-गुलाल की होली खेलते हैं। होली का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने जमकर होली खेली व करतब दिखाए और रामकोट की परिक्रमा भी किया।

अवध में होली खेले रघुबीरा भगवान् राम के बारे में होली के ख़ास अवसर पर गाए जाने वाले उत्तर प्रदेश के इस ख़ास गीत को सुन कर अवध में खेली जाने वाली होली के स्वरूप और परम्परा का भान हो जाता है। अयोध्या में होली के कई रंग दिखते है। लेकिन रंगभरी एकादशी पर नागा साधू संत की माने तो इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान श्री राम और हनुमान जी महाराज के साथ ही होली खेलते है। और इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के साथ होली के उल्लास में रंग गुलाल खेलते साधू संत करतब दिखाते साधू संत बजे गाजे की धुन झूमते पंचकोसी परिक्रमा भी करते हैं। नागा साधु संत व महंत हनुमान जी के बाल्य रूप विग्रह को अबीर गुलाल चढ़ा कर उनसे प्रतीकात्मक होली खेल कर पूरे मंदिर में ढोल नगाड़े के साथ मस्ती करते हैं।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज के उत्तराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ डा महंत महेश दास ने बताया कि रंगभरी होली हनुमानगढ़ी का विशेष पर्व है। इसमें मंदिर के सैकड़ों नागा साधुओं की मंडली हनुमानजी जी के प्रतीक व मंदिर के चिह्न को लेकर गाजे-बाजे के साथ हनुमानगढ़ी से जुलूस निकाल कर सड़कों पर साधुओं की टोली निकलती है।

धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के शीर्ष महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास सौकड़ों नागा साधुओं की अगुवाई करते हुए होली का अबीर गुलाल मंदिर मंदिर लगाते हुए पूरे पंचकोसी में होली का नगाड़ा बजा दिया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया कि आज रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी पर आज निशान का पूजन किया गया इसके बाद यहां से रंग खेलते हुए पंचकोसी परिक्रमा पर नागा साधु निकलते हैं इस दौरान मार्ग में पढ़ने वाले मंदिरों में भगवान के साथ अबीर गुलाल लगाते होली खेलते हुए परिक्रमा किये।

धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के शीर्ष महंत ज्ञानदास महाराज ने रंगभरी होली की बधाई देते हुए नागा साधुओं को आशीर्वाद दिया। श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने बताया कि रंगभरी एकादशी की तिथि से ही अयोध्या के 6 हजार मंदिरों में होली शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया रंगभरी होली के आयोजन का मुख्य स्थल यहां की हनुमानगढ़ी है। जहां हनुमान लला की सिद्ध पीठ स्थापित है। महंत माधव दास,अभिषेक दास, पुजारी दिगपाल दास, राजन दास, पहलवान मनीराम दास, कृष्ण कांत दास, शिवम श्रीवास्तव, विराट दास, मोहन दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें। तो वही तुलसीदास जी की छावनी में महंत जनार्दन दास महाराज ने भी नागा साधुओं के साथ जमकर होली खेली।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya