संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस

अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम लोक भवन लखनऊ स्थित सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत संविधान से सम्बंधित वृत्तचित्र दिखाया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री  द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यहां कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा देखा गया तत्पश्चात जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को कराया गया।

‘‘हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढ़ संकल्प एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।‘‘

इस अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों/संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिनमें संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धान्तों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, वेबिनार, गोष्ठी आदि का भी आयोजन सम्बंधित विभागों द्वारा किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya