मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 114 जोड़े

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने निभाई पिता की भूमिका, घराती बने रहे अधिकारी


रूदौली। समाज कल्याण विभाग की ओर से आरटीएस कालेज नरौली के प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें रुदौली ब्लॉक के 85 व मवई ब्लॉक से 29 जोड़े शामिल रहे।

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव और अन्य अतिथियों ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी व खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव ने सभी को सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये के सामान पायल, बिछुआ, गैस चूल्हा आदि दिया। बताया 35 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने का कार्य कर रही है किसी भी गरीब को बेटी की शादी के लिए अब कर्ज लेने की जरूरत नहीं है।

पगड़ी पहने दूल्हों के गले में जब लाल चुनरी में सजी दुल्हनों ने वरमाला पहनाई और लोगों ने पुष्प वर्षा की तो बेटियों की आंखों में खुशी के आँसू झलक पड़े। इस अवसर पर कलाकारों ने वैवाहिक गीतों से समा बांधा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू के पक्षों ने भोजन भी किया। बीडीओ अमित त्रिपाठी व भावना यादव घराती बन घूम-घूम कर लोगों से भोजन आदि के लिए पूछते दिखे। बेटियों को उपहार देते समय विधायक अभिभावक की भूमिका में नजर आए। पिता की भूमिका का निर्वाहन करते हुए विधायक रामचंद्र यादव भावुक दिखे।

इसे भी पढ़े  संजयगंज को हरा जयराम बाबा इलेवन बनी चैंपियन  

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, एडीओ आईएसबी भगवान दीन, एडीओ पंचायत अरुण वर्मा, अंकुर यादव, लालजी चौरसिया, एडीओ समाज कल्याण रवीश कुमार मिश्रा, ब्लॉक रुदौली व मवई के सभी अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya