देश हित में सरकार ने लिये उल्लेखनीय फैसले : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मेरा परिवार भाजपा का परिवार के तहत सांसद, मेयर, महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा का परिवार मेरा परिवार अभियान के तहत अपने आवास पर भाजपा का ध्वज लगाया व स्टीकर चिपकाया। इसके उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विचारों व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार घर घर तक करने का संकल्प लिया। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का परिवार मेरा परिवार अभियान चलाया जा रहा है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग का उत्थान हुआ है। देश हित में सरकार ने कई उल्लेखनीय फैसले लिये है। इन फैसलों का चमत्कारिक परिवर्तन भी हुआ है। भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए सरकार ने कड़ी नीतियां अपनायी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का यह परिणाम है कि आज विरोधी भी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते है।
वहीं देवकाली मण्डल अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय के आवास पर लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, इ0 रणवीर सिंह ने भाजपा का ध्वज लगाकर स्टीकर चिपकाया। मोहल्ले के लोगो के साथ चाय पर चर्चा की। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, दीपक जौहरी, सुनील यादव, दीपक पाण्डेय, अशोक सिंह, मौजूद रहे। महापौर के 6 नम्बर बंगले पर भी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत स्टीकर लगाया।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya