भाजपा की बाइक रैली 2 मार्च को

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

रैली आगामी चुनाव में करेगी परिवेश बनाने का कार्य : ऋषिकेश उपाध्याय

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मार्च को बाईक रैली निकाली जायेगी। पूरा बाजार से निकलने वाली बाईक रैली में हर बूथ से 5 बाईक प्रतिभाग करेगी। जिसको लेकर तैयारी बैठक का आयोजन महापौर के आवास पर हुआ।
बैठक में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग में उत्साह है। बाईक रैली आगामी चुनाव में परिवेश बनाने का कार्य करेगी। बाईक रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार भाजपा के कार्यकर्ता आमजनमानस से करेंगे। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास किया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में 396 बूथ है। जिसमें हर बूथ से 5 बाईकें निकलेंगी। जिसके लिए मण्डलवार जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। कुल 2100 बाईक रैली में हिस्सा लेगी। इसके अलावा पार्षदों व जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। बाईक रैली पूरा से निकलकर अयोध्या होते हुए नगर में प्रवेश करेगी। बैठक में इ0 रणवीर सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, दिवाकर सिंह, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, अनुज दास, राजेश सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  उद्योगपति ने अपने नाम फर्जी तरीके से दर्ज करा लिया विधवा की जमीन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya