निषाद पार्टी ने अग्नि पीड़ितों में वितरित किया खाद्यान्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। जमथरा अग्नि पीड़ितों के बींच जाकर निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इं.सरवन निषाद ने दुख दर्द जाना और खाद्यान्न का वितरण किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में मछुआ समुदाय की अग्रणी भूमिका रही है इस समुदाय से भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नाम पर वोट लिया और सत्ता में काबिज हुई। यदि यमथरा घाट के मछुआ समुदाय के पास पक्का मकान होता तो यहां के लोग बेघर नहीं होते। भाजपा सरकार इन्हें पक्का मकान दिलाने के लिए गम्भीर नहीं है। खाद्यान्न वितरण में बिनहू राम निषाद, अनिल निषाद, आशाराम निषाद, गया प्रसाद, राजेश निषाद, राम सरन, आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  सहफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ायें किसान : बलदेव सिंह औलख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya