फैजाबाद। नेशनल डाक्टर्स डे के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ब्लड बैंक जिला अस्पताल के सौजन्य से किया गया।
डाॅ0 हरिओम श्रीवास्तव अध्यक्ष इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रयास से इस शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। डाॅ0 संजय कुमार पाण्डेय (नेत्र रोग विशेषज्ञ) के प्रयासों से 15 लोगों का पंजीकरण व 11 लोगों का रक्तदान सम्भव हुआ। इस उपलक्ष्य में डाॅ0 नानक शरण, डाॅ0 जी0सी0 पाठक, डाॅ0 झा, डाॅ0 राज किशोर, डाॅ0 डी0 राव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डाक्टर डे के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन फैजाबाद प्रतिवर्ष इस तरह के शिविर का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वाहन करता है।
डाक्टर्स-डे पर किया रक्तदान
110
previous post