महिला आयोग सदस्य की जनसुनवाई में आए नौ प्रकरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिशन शक्ति फेज -3 के तहत महिला उत्पीड़न की रोकथाम व त्वरित न्याय के लिए सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई

अयोध्या। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्या इन्द्रवास सिंह ने बुधवार को मिशन शक्ति फेज -3 के तहत महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये के लिए जनसुनवाई व समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में आयोजित हुई जन सुनवाई के दौरान कुल नौ प्रकरण आए। पहला प्रकरण पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित रहा।

ऐसे में उन्होंने त्वरित निराकरण के लिये पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया। थाना रौनाही से सम्बंधित एक प्रकरण में एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने एसओ रौनाही को तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण महला पुष्पा से सम्बंधित रहा। जिसमें परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी बीकापुर को निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्त विद्यालयों में महीनें में दो बार मिशन शक्ति फेज -3 के तहत सुरक्षा स्वावलम्बन कार्यक्रम कराने तो जिला समन्वयक कस्तूरबा गांधी विद्यालय को प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय के रसोई व बाथरूम में स्वच्छता का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने जिले के समस्त विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्य चिकित्साधिकारी अजय राजा ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के प्रगति से अवगत कराया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान इन्द्रवास सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिये अधिकारी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें सुनें और निराकरण कराएं। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, महिला थानाध्यक्ष कुमारी रत्ना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शिवाकांत शुक्ल, संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार, वन स्टॉप सेन्टर के सेन्टर मैनेजर, स्टाफ नर्स, महिला शक्ति केन्द्र के जिला समन्वयक सहित कई अफसर मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya