नवागत एसपी सिटी मधुबन सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनगरी पहुंच हनुमान गढ़ी व रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। मैनपुरी से तबादला कर जनपद में एसपी सिटी के पद पर भेजे गए वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी मधुबन सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व नवागत एसपी सिटी श्री सिंह ने रामनगरी पहुंच हनुमान गढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। गौरतलब है कि लगभग एक पखवारे पूर्व शासन ने यहां एसपी सिटी के पद पर तैनात विजयपाल सिंह का तबादला मैनपुरी और वहां तैनाक मधुबन सिंह का एसपी सिटी अयोध्या के पद पर किया था।

सावन मेले को लेकर रिलीविंग रुकी हुई थी। गुरूवार को विजयपाल की विदाई के बाद शुक्रवार को उनके स्थानापन्न ने आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

 

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya