फैजाबाद। भाजपा के नवनियुक्त अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का नगर में कई स्थानों पर सोमवार को स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। भाजपा की नीतियों से किसान व्यापारी से लेकर मजदूर तक प्रसन्न है। योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव के हर वर्ग को प्रदान किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाहन किया जायेगा। देवकाली पर भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान निशा की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, शैलेष पुरी, गिरी श्रीवास्तव मौजूद रहे। सिविल लाईन पर महानगर अध्यक्ष का डा शीलवंत सिंह, हरभजन गौड़, अनुराग त्रिपाठी, अनुपम सिंह, रज्जू पाण्डेय ने व कचेहरी में अधिवक्ता दयाशंकर दूबे, संजय रस्तोगी, पियूष रंजन, अभय श्रीवास्तव, रामतीरथ पाण्डेय की अगुवाई में स्वागत हुआ।
2