पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का निर्माण :वेद प्रकाश गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या विधायक ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में एक नए भारत का निर्माण हुआ है। इस ऐतिहासिक कार्यकाल में सरकार ने गरीबों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए तमाम कार्य किया है। प्रदेश की योगी सरकार ने विकास योजनाओं को गति ही नहीं प्रदान की बल्कि बीमारू प्रदेश की श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश को तमाम मामलों में अग्रणी स्थान पर ला खड़ा किया है।

केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के बखान अभियान के तहत शनिवार को विधायक सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। योजनाओं हर घर नल, उज्जवला, मुफ्त राशन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, कृषक सम्मान समेत अन्य का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित देशों में 11वें पायदान पर खड़ा भारत नौ वर्षों में आज पांचवें पायदान पर खड़ा है और विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, हवाई यातायात समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हजारों करोड़ की योजनाओं से हर ओर विकास कराया जा रहा है।

जन सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, संपर्क मार्ग, सीवर, सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र, प्रकाश व्यवस्था, वाटर ट्रीटमेंट, ओवरब्रिज निर्माण आदि योजनाएं संचालित हैं। जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के साथ अयोध्या सांस्कृतिक- आध्यात्मिक के साथ वैश्विक पर्यटन नगरी का स्वरूप हासिल कर लेगी। जिसके बाद लाखों की तादाद में पर्यटक और श्रद्धालु आएंगे इससे पर्यटन उद्योग को नया मुकाम हासिल होगा। अयोध्या के चारों ओर बनने वाले 6 प्रवेश द्वारों पर भी सार्वजनिक सुविधाओं और पार्किंग की व्यवस्था का खाका खींचा गया है।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री ने श्रीराम अस्पताल, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को उच्चीकृत करने तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एक और ट्रामा सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का प्रथम तल पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। हवाई अड्डे समेत तमाम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अयोध्या धाम रोडवेज स्टेशन के संचालन के लिए सीएम योगी ने हाईवे पर अंडरपास बनवाने का निर्देश दिया है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने विषयवस्तु रखी और सरकार के कार्यकाल की सराहना की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya