जल संरक्षण का करे संकल्प इसका नही है कोई विकल्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सीडीओ ने जल संरक्षण प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अयोध्या। भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि एवं गिरते भूजल स्तर तथा उस पर आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए जन-सामान्य में इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता की दृष्टि सेशासन, द्वारा प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष इसका मुख्य विचार बिन्दु जल संरक्षण का करे संकल्प इसका नही है कोई विकल्प रखा गया है, जिस पर उक्त आयोजन केन्द्रित रहेगा जिसमें जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा तथा विशेष रूप से स्थानीय स्कूल, कालेजों / शैक्षिक संस्थाओं की व्यापक सहभागिता के साथ भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। भूजल सप्ताह का शुभारंभ कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल संरक्षण हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो जनपद के तहसील एवं विकास खण्डों में आम जन-मानस को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संदेश दिया गया कि जल एक बहुमूल्य सम्पदा है जिसका विवेकयुक्त उपयोग एवं संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है तथा आज की बचत कल की जरुरत पूरी करेगी। इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान भूगर्भ जल विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya