अन्याय के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत: धनराज खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

खत्री महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

अयोध्या। अखिल भारतीय खत्री महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जानकी महल ट्रस्ट सभागार में हुई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सभी प्रान्तों से आये लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहजहाॅंपुर से आये मुख्य संरक्षक, विशिष्ट अतिथि निर्भय चन्द्र सेठ ने कहा कि आज वह समय आ गया है कि खत्री समाज एकजुट होकर देश की दशा एवं बदलने के लिए आगे आये। मुख्य अतिथि धनराज खत्री ने कहा कि हम लोग प्रभु श्रीराम के वंशज हैं। अतः उनके जीवन चरित्र से सीख लेकर हमें अन्याय के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमारे प्रेरणा स्रोत हैं उनके बताये मार्ग पर चलकर हम अपने समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने विभिन्न प्रान्तों से आये अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभा का संचालन सीतापुर से आये शोभित टण्डन ने किया। बैठक को पूर्व सांसद डाॅ. निर्मल खत्री ने ऐसे आयोजन के लिये बधाई दिया तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिये हर स्तर पर समर्थन करने के लिये तैयार हैं। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि हरिद्वार में अखिल भारतीय खत्री महासभा के धर्मशाला के लिए प्रस्ताव रखा गया।
बैठक को सम्बोधित करने वालों में संरक्षक एम0के0 मेहरोत्रा, कर्नल डा0 रवि मेहरोत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण खन्ना, अनन्त अरोड़ा, पारसनाथ खत्री, अरूण टण्डय, अजय मेहरोत्रा, सुनील खन्ना, राजकपूर, दिलीप अरोड़ा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों से सैकड़ों की संख्या में आये महिला खत्रियों का महिला खत्री सभा अयोध्या फैजाबाद की पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय महेन्द्रा, रवि मेहरोत्रा, संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, सचिन सरीन, निखिल टण्डन, अनुराग खन्ना, सुरेन्द्र पुरी, आलोक मनचन्दा, राजीव साहनी आदि लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने कार्यक्रम प्रभारी सुप्रीत कपूर का माल्यार्पण करके उनका अभिनन्दन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya