समाजवादी पार्टी में स्थानीय नेताओं की राजनीति का शिकार हुआ महामंत्री का पद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा में दो बार जिला महामंत्री रह चुके निवर्तमान महामंत्री बख्तियार खान की वरिष्ठता को नजरअंदाज किया गया

अयोध्या।समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अयोध्या जिले की 91 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की। कमेटी में एक जिला अध्यक्ष के साथ तीन जिला महामंत्री बनाए गए हैं। पार्टी के संविधान के मुताबिक, जिला कमेटी में एक अध्यक्ष और एक महामंत्री हमेशा से नियुक्त होते रहे हैं। इस बार जिला अध्यक्ष एक ही हैं, जबकि महामंत्री के पद पर बख्तियार खान, स्वामीनाथ वर्मा और एजाज अहमद को जिम्मेदारी दी गई है।

इस बार महामंत्री का पद स्थानीय नेताओं की राजनीति का शिकार हो गया और पार्टी संविधान को दरकिनार करते हुए जिला महामंत्री के पद पर तीन लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

बताते चलें कि मौजूदा समय निवर्तमान जिला महामंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता बख्तियार खान कार्य कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष रहे गंगा सिंह यादव और पारसनाथ यादव के कार्यकाल में भी यह जिम्मेदारी बेहतरीन ढंग से संभाली थी। वे पिछले कई साल से जिला महामंत्री के पद पर काम कर रहे थे।जिले के अधिकतर नेताओं विशेष कर मुस्लिम वर्ग का कहना है कि कमेटी में तीनमहामंत्री बनाए जाने से उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज किया गया है।

उनका मानना है कि मुस्लिम समुदाय से आने वाले वरिष्ठ नेता बख्तियार खान को प्रमोट करते हुए प्रमुख महासचिव भी बनाया जा सकता था। समाजवादी पार्टी के नेताओं में चर्चा है कि अयोध्या जिला कमेटी की तर्ज पर क्या ? अयोध्या महानगर और प्रदेश के अन्य जिलों की जिला कमेटियों में भी तीन महामंत्री बनाए जाएंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya