अयोध्या। लोगो को जागरूक और प्रशिक्षित करके आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है साथ ही कई महत्वपूर्ण मानव जीवन को बचाया जा सकता है । उक्त विचार जीआईसी में आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान चंदन कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण टीम कमांडर सब इंस्पेक्टर चन्दन कुमार सिंह ने कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के बारे में दिया तथा छात्रों को बताया कि आज के तकनीकी युग मे आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में विभिन्न आपदाओ के दौरान लोगो को बचाया जा सकता हैं क्योंकि आपदाओ का सामना , जानकारी तथा तैयारी से ही किया जा सकता है। सहा. उपनिरीक्षक दिगम्बर सिंह, के द्वारा भूकंप, बाढ़ से पूर्व, दौरान तथा बाढ़ के बाद कि जाने वाली तैयारी ,तथा आग जैसी आपदाओ के दौरान बचाव उपायो के बारे में डेमोंस्ट्रेशन देकर समझाया गया साथ ही इन आपदाओ में प्रयोग करने वाली रेसक्यू तकनीक, फसे हुए लोगो को निकालने एवं उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बारे मे बताया गया । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों को आसानी से उपलब्ध होने वाले वस्तुओं से प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज ,खून का बहाव रोकने का प्रशिक्षण दिया गया तथा सर्प दंश होने पर दी जाने वाली प्राथमिक उपचार भी बताई ।
एनडीआरएफ का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों , अध्यापकों और कर्मचारियो को आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिससे किसी भी आपदा के समय अमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके । इस मौक्े पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द राम ,एवं सभी अध्यापक कर्मचारी तथा विद्यालय के छात्रो और कर्मचारियो ने प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए । एनडीआरएफ़ की तरफ से सहा. उपनिरीक्षक दिगम्बर सिंह रेस्क्यूर तिलक राज ,रामजनक चौरसिया ,देव , प्रदीप, उपस्थित रहे ।
101
previous post