नगर मजिस्ट्रेट ने रेलवे क्रासिंगो का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

फैजाबाद। नगर मजिस्ट्रेट डाॅ. वैभव शर्मा ने रेलवे विभाग के अधिकारियों एवं केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ मोदहा, फतेहगंज, वजीरगंज, हैदरगंज एवं बेनीगंज रेलवे क्रासिंगों का निरीक्षण किया। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि मेले में भारी भीड़ की वजह से इन रेलवे क्रासिंगों का बनना बहुत जरूरी है उन्होंने अधिकारियों से आग्रह करते हुये कहा कि मेले में भारी भीड़ शुरु होने से पहले इन क्रासिंगों का बनना जरूरी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि यह कार्य समय रहते पूरे कर लिये जायेंगे। इस दौरान केन्द्रीय समिति के अश्विनी तिवारी लालू , तारकेश्वर शर्मा, सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रामलला का किया दर्शन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya