The news is by your side.

सांसद ने किया 2.37 करोड़ की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण

अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए समारोह के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने 2.37 करोड़ की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, सरयू में वैराज व अयोध्या से काशी फोरलेन मार्ग के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। अयोध्या में इस दौरान एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि उन्होने 27 दलों को साथ लेकर सरकार चलाने का काम किया। सरकार में कोई मतभेद नहीं था। यह लोकतंत्र की बड़ी विजय थी। दीनदयाल के विचारों को लेकर अंत्योदय योजना को अटल जी ने लागू किया। अटल जी ने सदैव संगठन के साथ कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा को यहां तक पहुंचाने का काम किया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अटल जी को प्रखर राजनेता व ओजस्वी वक्ता के रुप में पूरा देश जानता है। उनके द्वारा दिये गये वक्तव्यों को आज भी लोग याद करते है और उससे प्रेरणा लेते है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच, अंत्योदय व राम राज्य की परिकल्पना को देश के अजातशत्रु अटल जी ने पूरा करने का काम किया। उन्हीं पथचिन्हों पर वर्तमान सरकार चल रही है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी का विराट व्यक्त्वि था। उन्हें पार्टी के साथ विपक्षी भी सम्मान देते थे। अन्य सम्बोधित करने वालों में लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास व ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, शकुंतला त्रिपाठी शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, इं0 रणवीर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मुन्ना सिंह, परमानंद मिश्रा, निशा तिवारी, नागेन्द्र सिंह लल्लू, ब्रहमानंद शुक्ला, वैश्य विनोद जायसवाल, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, गोकरन द्विवेदी, अरविंद सिंह, डा नीलम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर चौरसिया, राम कुमार सिंह राजू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, अमीरचंद जायसवाल मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.