सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उदघाटन

अयोध्या। सोहावल स्थित जनसमाज इंटर कालेज में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें 35 टीमें कबड्डी, 7 खोखो व 7 वालबाल ने प्रतिभाग किया। ब्लाकों में वृहद स्तर पर सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जो ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेगा।

पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान ने बताया कि नियमित रुप से खेलना मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है। यह खिलाड़ी के भीतर प्रेरणा, साहस, अनुशासन व एकाग्रता लाने का कार्य करता है। टीम भावना के साथ खेलना जीवन में प्रगति का सूचक है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि खेलों में सफल होने के लिए साधना की आवश्यकता होती है। नियमित अभ्यास और साधना के बिना कोई भी व्यक्ति खेलों में सफल नहीं हो सकता।

इस अवसर पर जनसमाज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष सत प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, ओमप्रकाश सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद गौड,़ अनुराग सिंह, शिवाकांत तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, केसरी वर्मा, राहुल सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम कनौजिया, राजेंद्र सिंह, कप्तान तिवारी, लालजी तिवारी, सुरेंद्र कोरी, राजेश तिवारी, अखिलेश सोनी, पप्पू दुबे उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya