गांव की सड़कों को चौड़ी करने के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सड़कों को सात से दस मीटर चौड़ी करने की मांग

अयोध्या। जनपद के मुख्य मार्गो के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के चौड़ीकरण किए जाने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होनें मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों की वह सड़के जो लम्बी दूरी की हों उनका चौड़ीकरण किया जाए। ऐसी सड़कों की चौडाई को 7 से 10 मी. तक बढ़ाया। तथा उनका सुदृढ़ीकरण किया जाए।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या नगरी है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जनपद में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहा है। अयोध्या में परिवाहन की बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के उपरान्त यहां श्रृद्धालुओं का आवागमन काफी बढ़ जाएगा। जिसको देखते हुए जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के जो लम्बी दूरी को जोडती हों।

मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अयोध्या आने में सुविधा हो। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र भेज कर अनुरोध किया गया है ऐसे सभी मार्गों को सात से दस मीटर तक चौड़ा किया जाए। जिससे ग्रामीणांचल के श्रृद्धालुओं को अयोध्या आने में सुगमता हो।

इसे भी पढ़े  सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya