छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया है। कुमारगंज थाना अंतर्गत चिलबिली चैकी क्षेत्र के नरेंद्र भादा गांव निवासी लगभग 15 वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम शौच के लिए अकेली गई हुई थी बालिका को अकेली जाता देख खराब नियत से गांव के ही लगभग 47वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने लगा बालिका ने बीच बचाव करते हुए गुहार लगाई बालिका की गुहार सुन जब तक गांव के लोग दौड़ते तब तक आरोपी मौके से भाग निकला।
परिजनों के पहुंचने पर पीड़ित बालिका ने आपबीती बताते हुए रोने लगी परिजनों ने जब आरोपी के बारे में पूछा तो पीड़िता ने परिजनों को बताया कि राधेश्याम पुत्र नकछेद ने उसके साथ उक्त घटना का अंजाम दिया। पीड़िता ने कुमारगंज थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुमारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलते ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अपराध संख्या 67/19धारा 324, 354 आईपीसी व 7/8पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े  पत्रकार पर हमले को लेकर पत्रकारों ने की बैठक, बनाई रणनीति
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya