विधायक ने सैदपुर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

रुदौली। रविवार को नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में ग्राम पंचायत सैदपुर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव ने सैदपुर में इंटरलाकिंग, खड़ंजा सहित पांच विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही चार इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,उन्होंने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उन्हें अधिकारी गंभीरता से ले और तत्काल निस्तारित कराएं।

विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है हर गरीब के सिर पर छत होना चाहिए। गरीबों के आवास एवं शौचालय निर्माण के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है।उन्होंने ने कहा की माँ कामाख्या नगर पंचायत बनने से जनता को शहरी सुविधायें मिलेंगी साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।जिससे हर क्षेत्र का विकास होगा।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता,पंचायत सचिव करुणा शंकर,वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडे,बैज नाथ,शीतला प्रसाद शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  भविष्य को सुरक्षित व सकारात्मक बनाना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य : प्रो. जगदीश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya