विधायक ने नवनिर्वाचित जिलापंचायत सदस्य को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने 2022 के चुनावी तैयारी एक बड़ी रूपरेखा के साथ शुरू कर दिया है।पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के जीते हुए प्रत्याशियों को सम्मानित करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।

रूदौली विधानसभा में रूदौली तृतीय से जिला पंचायत सदस्य बाबा राम भजन दास  के विजयी होने पर रविवार को बैनामा का पुरवा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।और सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने जिला पंचायत सदस्य बाबा राम भजन दास जी को अंगवस्त्र व फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चलता रहेगा क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं मेहनत से ही यूपी से लेकर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है।

और आगामी 2022 के चुनाव में यूपी में भाजपा पुनःपुर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।साथ ही विधायक ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,अस्वनी यादव,प्रधान पप्पू यादव,अनिल कुमार लोधी,अखिलेश लोधी,किशोरी लाल लोधी,हरिश्चंद्र यादव,व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya