महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलने वाला अभियान है मिशन शक्ति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूराकलंदर थाना पुलिस द्वारा सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम

अयोध्या। मिशन शक्ति के तहत थाना पूराकलंदर पुलिस ने सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज मिर्जापुर निमोली में नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर बल देते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा , उप निरीक्षक सुरेश गुप्ता,प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने चौकी प्रभारी भदरसा को स्मृति चिन्ह के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पट चित्र भेंट किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।छात्राओं को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि पीड़ित महिलाएं बिना किसी संकोच के महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से अपनी बात अवश्य कहें उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर 1090, 181, 112, 1076 ,1098 व 102 नंबर पर अपनी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं ।उन्होंने यह भी बताया कि इन नंबरों का दुरुपयोग ना किया जाए। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया । मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण है हम सभी को नारी गरिमा एवं सम्मान के प्रति संवेदनशील रहने की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि नारी शक्ति स्वरूपा। उप निरीक्षक सुरेश गुप्ता ने कहा कि अपराध सहने वाला भी उतना ही अपराधी होता है जितना कि अपराध करने वाला अतः निसंकोच महिलाएं अपनी समस्याओं को महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क है जहां पर महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना जाता है और उन समस्याओं का निवारण भी किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अशोक यादव ने किया इस मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya