बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के भारती इंटर कालेज में कक्षा 11 में अध्ययन कर रही छात्रा घर से शौंच करने के लिए संध्याकाल निकली और वापस नहीं आयी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्राम खेमा सराय निवासी आशाराम मौर्य पुत्र राम उजागिर मौर्य की पुत्री गुड़िया जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने के बाद छात्रा के पिता ने कोतवाली बीकापुर में गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस लापता बालिका की तलाश कर रही है।
शौंच करने निकली छात्रा लापता
122
previous post