लापता अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर । कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में घर से गायब हुए अधेड़ का शव गांव के दक्षिण स्थित तालाब में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। थाना बीकापुर क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा जासरपुर के मजरे पूरे होला पांडेय का पुरवा का निवासी 55 वर्षीय द्वारिका प्रसाद प्रजापति पुत्र श्रीनाथ प्रजापति दो दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन परिजन द्वारा की जा रही थी।रविवार की सुबह को ग्रामीणों ने गांव से करीब स्थित तालाब में द्वारिका प्रसाद अधेड़ का शव उतराता देखा तो परिजन को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मृतक ़ की पत्नी द्वारा शनिवार को पुलिस चौकी में गायब होने की गई दी थी सूचना पर पुलिस सहित परिजन खोजबीन कर रहे थे बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था।

इसे भी पढ़े  अयोध्या मंडल के पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा, 110 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं पर मंथन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya