आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हृदय राम पुत्र राम दहिर निषाद के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त

गोसाईगंज। कोतवाली इलाके के दिलासीगंज गांव के निकट आम के बाग में एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान हृदय राम पुत्र राम दहिर निषाद थानाक्षेत्र के महाराजगंज आलापुर केवटहिया गांव निवासी हृदय राम (32) के रूप में की है।
गोसाईगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडे के अनुसार ग्राम सभा कस्बा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह आज प्रातः अपने बाग में काम करने वाले व्यक्तियों द्वारा बाग के अंदर आम के पेड़ों में दवा का छिड़काव करने जा रहे थे। देखा कि एक व्यक्ति का आम के पेड़ के डाल के सहारे प्लास्टिक की रस्सी के माध्यम से पेड़ से लटका हुआ है। जिसे देख कर बाग मालिक विनोद ने 100 नंबर एवं स्थानीय गोसाईगंज थाने में सूचित किया। तो पता चला मृतक हृदय राम पुत्र राम दहिल निवासी आलापुर केवटहिया का शव है। वहीं हृदय राम के पिता का कहना है। इसकी पहली बीवी का निधन हो गया था। इसके बाद से दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। तो घर वालों ने इसकी दूसरी तय हैदरगंज थाना क्षेत्र में तय किया। जो 21 फरवरी 2019 को दूसरी शादी कर दी थी। लेकिन हम लोगों के दिमाग में यह नहीं था कि हमारा लड़का फांसी लगाकर अपनी पहली बीवी के गम में आत्महत्या कर लेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya