किन्नर समाज को जोड़ने के लिए शुरू हुआ ’मेरी पहचान’ प्रोजेक्ट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगा जागरूकता शिविर

अयोध्या। किन्नरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर के साथ जनपद में मेरी पहचान प्रोजेक्ट शुरू हो गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीर नायक सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रिचा वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा के आवास गुलाबबाड़ी अयोध्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या रिचा वर्मा ने उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए जा रहे थर्ड जेण्डर समाज उत्थान के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मेरी पहचान प्रोजेक्ट की शुरुआत बाबत कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य किन्नड़ समाज को साक्षर करना है। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता श्वेता राज सिंह द्वारा किन्नर समाज को साक्षर किया जाएगा, जिससे किन्नर समाज द्वारा अपने मूलभूत अधिकारों के बारे में जान सके।

“मेरी पहचान“ किन्नर समाज को सशक्त करने की पहली पहल जिला अयोध्या में की जा रही है। य़ह न्यायपालिका का समाज को दिया जाने वाला अभूत पूर्व योगदान है जिसमें हर किन्नर को उसकी अपनी पहचान मिलेगी, उनको साक्षर किया जाएगा। शिविर में किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता राज सिंह व सामान्य जनमानस उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  राज्य महिला आयोग पीड़ित महिलाओं के साथ : ऋतु शाही
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya