मेरी माटी मेरा देश अभियान में देश भक्ति का जज्बा समाहित : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधायक  ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में संपर्क कर संग्रह की मिट्टी

अयोध्या। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अयोध्या विधान सभा क्षेत्र के गंगौली, पुरखेपुर व रामपुर सर्धा पर अयोध्या विधायक के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क करके मिट्टी का संग्रह किया। इस दौरान सभा आयोजित कर अभियान की जानकारी दी गई। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान हमारे भीतर देश भक्ति की भावना समाहित करता है।

भाजपा प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित कर उन्हें अभियान से जोड़ रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए हम उनके सपनों के भारत निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का संकल्प ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है। देश में युवाओं को नए अवसर मिले हैं।

किसान समृद्ध हुए हैं। आज भारत दुनिया के कई देशों के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, हरिभजन गौड़, अरविंद सिंह दिनेश मिश्रा राजेश पाठक रामप्रीत वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya