रुदौली। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने रविवार को छह बिन्दुओं का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव को सौंपा । जिसमें मदरसा शिक्षकों के बकाया मानदेय, सेवा नियमावली राज्यांश में बढ़होत्तरी और केंद्र सरकार से 33 माह से बकाया मानदेय मुख्य रूप से है। मदरसा मदरसा शिक्षकों ने अपनी पूरी समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने कहा कि यह समस्या बड़ है। संसार में इससे अच्छा काम कोई नहीं है । आप सब शिक्षकों का वेतन न मिलना। संज्ञान में बात आ चुकी है।इसकी पूरी पैरवी मुख्यमंत्री से करके जल्द से जल्द वेतन दिलाऊंगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुल्तान बेग, मंडलाध्यक्ष फजील अहमद, रूदौली ब्लॉक अध्यक्ष मो. अशफाक, मो. रिजवान, मो. फिरोज, मो. शमीम, मो. आजाद, मो. खालिद, मो. तस्लीम, मो. हुसैन, शाह नासिर, मो. यासीन, मातादीन व अरफान अली आदि मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
109
previous post