गिरफ्तार छात्रों की रिहाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दर्ज मुकदमें को वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों को अविलंब रिहा करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि गुरुवार को साकेत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलित छात्र नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर नारेबाजी और जुलूस निकालने की कोशिश की थी। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था और पांच छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार छात्र नेताओं के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने वालों में राहुल यादव पिंटू,अरुण सिंह टोनी,अर्जुन यादव सोनू,आकाश यादव,शिवांशु तिवारी,आलोक सिंह, मीनाक्षी उपाध्याय, शेरा भाई शहबाज, प्रतीक पांडेय, आयुष श्रीवास्तव, हेमंत जयसवाल,मोहित यादव, वास्तविक पांडेय, आनंद सिंह,अमन यादव आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya