महापौर ने जलभराव की शिकायत पर वार्डो का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य अभियंता को जल्द समस्या के समाधान करवाने का दिया आदेश

अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास जी की छावनी तथा अशोक सिंघल वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड वासियों के द्वारा महापौर से वार्ड में सीवर लाइन बहाव सुचारू रूप से न होने के कारण जलभराव तथा सीवर लाइन के पानी के सड़क पर फैलने की शिकायत की गई थी। जिस पर महापौर ने जल निगम की टीम के साथ दोनों वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि तीन चार माह पूर्व सीसी सड़क तथा नाली निर्माण का कार्य कराया गया था। जिसमें ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन में निर्माण का अपशिष्ट छोड़ दिया गया था। जिस कारण सीवर लाइन में बहाव सुचारू नही हो पा रहा है। महापौर ने समस्या के समाधान के लिए मुख्य अभियंता नगर निगम को स्थलीय निरीक्षण कर नवनिर्मित सड़क में सुधार करते हुए सीवर लाइन को साफ कराने का आदेश दिया है।

महापौर ने बताया कि दो वार्डो के निवासियों द्वारा जलभराव तथा सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या बताई गई थी। जिसपर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। समस्या के जल्द समाधान के लिए अधिशाषी अभियंता को आदेशित किया गया। महानगर क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।निरीक्षण के दौरान पार्षद अंकित त्रिपाठी, रिशू पाण्डेय, जल निगम के अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हादसे का शिकार हुई डबल डेकर बस,एक यात्री की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya