कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का महापौर ने किया शुभारंभ

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-परिषदीय विद्यालयों में भी बदल रहा शिक्षा का तौर तरीका


अयोध्या। आधुनिक शिक्षा व्यवस्था मे स्मार्ट क्लास का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षा का तौर तरीका बदल रहा है। जनपद के 10 परिषदीय विद्यालयों में जी बी टी सी डिजिटल कक्षाओ का संचालन पहले से ही हो रहा है। ट्रस्ट और 100 स्कूलों मे डिजिटल क्लास संचालित करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में होशियार बनाना जा रहा है।

साथ ही विद्यालयों में विषयों की पढ़ाई में नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का अच्छा वातावरण बने, छात्रों की संख्या में इजाफा हो और निपुण अयोध्या-निपुण प्रदेश जैसी सरकार की महत्वकांक्षी योजना को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। स्मार्ट क्लास भारतीय नवीन शिक्षा पद्दति – 2020 के कौशल सुधार और शैक्षणिक उपलब्धि में मदद करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। सोमवार को नाग पंचमी पर्व के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय दर्शन नगर – पूरा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन अयोध्या महानगर के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने स्मार्ट क्लास का फीता काट कर और स्मार्ट टीवी का बटन दबा कर किया। महापौर ने तकनीकी शिक्षा को इक्कीसवी सदी की सबसे बड़ी जरूरत बताया और नन्हे मुन्हे बच्चो को इसका महत्व भी समझाया।

प्रोजेक्ट लीडर – डा. अनामिका मिश्रा ने बताया अगले कुछ दिनो मे 07 और विद्यालयों को स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराई जायेगी जिसके लिए प्राथमिक विद्यालय पहाड़गंज – मसौधा, तमकीनगंज – तारुन, मकदूमपुर – मवई, शहजनवा – हैरिंग्टनगंज, ठेउंगा – सोहावल, विट्ठलपुर – मसौधा, कंपोजिट विद्यालय करीमपुर – रूदौली का चयन संस्था द्वारा किया जा चुका है। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सोमित्र दूबे ने बताया की जी.बी.टी.सी. संस्था का लक्ष्य अयोध्या जनपद मे 100 से भी ज्यादा स्मार्ट विद्यालय देने का है। इसी पखवाड़े मे विभिन्न ब्लॉको से 07 और प्राथमिक विद्यालयो मे स्मार्ट क्लास का उद्घाटन होना है।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 61 शिकायतें, 16 का मौके पर निस्तारण

कंपोजिट विद्यालय दर्शननगर की अध्यापिका निधि महेन्द्रा ने जी बी टी सी ट्रस्ट की संस्थापिका मलेशिया मे रहने वाली किरन दीप संधू और नोएडा के देवेश मोहन और स्मार्ट क्लास को वित्तीय सहायता देने वाले दिल्ली शहर के रोहन अगाशे और ईशा भल्ला का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्मार्ट क्लास उदघाटन कार्यक्रम मे जी बी टी सी संस्था से प्रोजेक्ट लीडर पंकज आर्या, सन्तोष गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, संपूर्णानन्द सिंह, सर्वेश तिवारी राजेन्द्र तिवारी, राहुल मौर्य, अंकिता बारी, आशुतोष सिंह,और ऋतु ने सहयोग प्रदान किया तथा विद्यालय परिवार दर्शन नगर से उद्घाटन सत्र में – कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना त्रिपाठी, निधि महेन्द्रा, शकुन्तला, पूनम, सरिता, कुमुद , सीता, कुसुम, पुष्पा, दिव्य प्रकाश तिवारी, मनीष चौधरी, राम चन्द्र वर्मा, अरविंद पाण्डेय, अभिभावक व सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya