महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा वायरलेस सेट

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या । नगर निगम अयोध्या के प्रशासनिक अधिकारियों व अनुभागीय अधिकारियों को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा वायरलेस सेट सौंपा गया । उल्लेखनीय है कि नगर निगम सम्बन्धी सुविधाओं के प्रभावी अनुश्रवण हेतु नयी तकनीकी के इस्तेमाल का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में वायरलेस सेट विभागीय अधिकारियों को विभागीय कार्यों के अनुश्रवण हेतु प्रदान किये गये। नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि वायरलेस तकनीक के माध्यम से कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण के साथ साथ क्रियान्वयन में गतिशीलता आयेगी, संदेशों का त्वरित आदान प्रदान भी होगा, जिससे त्वरित कार्यवाही सम्पादित हो सकेगी।

नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण के साथ प्रभावी तरीके से सम्पादित कराये जाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शषिभूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त सुश्री अंकिता शुक्ला, अशोक कुमार गुप्ता, महाप्रबन्धक( जल) महेश चन्द्र आजाद, मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह, अधिषाषी अभियन्ता अनूप सिंह, मोद नारायण झा, लेखाधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार आदि निगम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर में बढ़ती श्रद्धालु संख्या पर हुई सुरक्षा बैठक

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya