भाजपा की बाईक तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का जनसमूह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तिरंगा यात्राएं देश के एकजुट होने का दे रही संदेश : नितिन अग्रवाल

अयोध्या। भाजपा की बाईक तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लिये युवाओं का जनसमूह उमड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा महानगर के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। नाका गांधी आश्रम से हजारों मोटरसाईकिल को समूह को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। बाईक रैली मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए गांधी पार्क पर जाकर समाप्त हुई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहा है। जनता में जागरण हो चुका है। हर घर तिरंगा लगाने के लिए आतुर है। अपार जनसमूह तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी निकाल रहा है।

ये तिरंगा यात्राएं देश के एकजुट होने का संदेश दे रही है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोसव के अवसर पर हमें आजादी के अमर शहीदों को याद करना चाहिए। यह आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र के प्रति खुद को समर्पित करने का समय है। घर घर तिरंगा अभियान ने सम्पूर्ण भारत को एकजुट कर दिया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के अपनी जिम्मेदारियों का निवार्हन करना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों के बाद भारत पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है।

आतंक के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर हो रही है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा अपार जनसमूह हमारी सामूहिक शक्ति का परिचायक है। इसी सामूहिक शक्ति के कारण जहां कोविड काल में विकसित देश तक परेशान हो गये। परन्तु भारत इस पर विजय प्राप्त करने में सफल रहा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राम कुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, आकाश मणि त्रिपाठी, सार्थक तिवारी, प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya