देश के गौरव व मूल्यों का प्रतीक है राष्ट्रध्वजः प्रो. अजय प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में बुधवार को विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रो. सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करते हुए छात्र-छात्राओं को झंडा प्रदान किया।

मौके पर विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. सिंह ने तिरंगा झंडा के महत्व को बताते हुए कहा कि देश के गौरव व मूल्यों का प्रतीक है राष्ट्रध्वज। विश्वविद्यालय परिवार देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ पर हर घर झंडा अभियान को एतिहासिक बनायेगा। इसके लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को पांच हजार झंडा वितरित किया जायेगा। विश्वविद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए 11 से 16 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इससे आम जनमानस को हर घर तिरंगा अभियान से परिचित कराते हुए जागरूक किया जायेगा।

अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इसके लिए 11 अगस्त को प्रातः सात बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। जो नाका हनुमानगढ़ी होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त होगी। वहीं 13 अगस्त को विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव से परिचित कराते हुए पेंटिग आजादी के नायकों का सघर्ष विषय पर प्रतियोगिता होगी। स्लोगन, देश भक्ति सोलो व गीत की प्रस्तुति की जायेगी।

इसे भी पढ़े  निष्पक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत तय, भारी मतों से जीतेंगे संजयन त्रिपाठी : त्रिभुवन दत्त

इसके अतिरिक्त मुख्य परिसर सहित सभी विभागों में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा झंडारोहण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त संत कबीर सभागार में डाक्यूमेंट्री व छात्रों को तिरंगा झंडा देकर इसके महत्व से अवगत कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 16 अगस्त को परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा आजादी की लड़ाई में अवध क्षेत्र का योगदान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। वही आजादी के अमृत महोत्सव पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई जायेगी। बैठक में डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, इजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला सहित समिति के सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya