निर्माण कार्यो में गुणवत्ता व समयबद्धता करें सुनिश्चित: सतीश महाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रभारी मंत्री ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा

फैजाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री/औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कलेक्ट्रेट में सर्वप्रथम पर्यटन नगरी अयोध्या में चल रहे विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा की। तदोपरान्त जनपद फैजाबाद में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।
बैठक के दौरान डूडा की सम्बन्धित कार्यदायी एजेन्सी द्वारा पीओ डूडा पर आरोप लगाया कि बिना अनुचित मांग पूरे किये बजट की धनराशि अवमुक्त नही कर रहे है। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारी को कार्यदायी संस्था से लिखकर शिकायत पत्र लेने तथा जांच कराकर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पीओ डूडा का कहना था कि एजेन्सी द्वारा बजट का कोई मांग पत्र प्रस्तुत नही किया गया है। बैठक मंे 04 विभागों अघीक्षण अभियन्ता विद्युत, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम सूडा, उ0प्र0 प्रोजेक्टर कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई संस्था के उच्चाधिकारी बैठक मंे उपस्थित नही हुए, जिनके विरूद्ध प्रभारी मंत्री ने स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट दिये जाने की संस्तुति की गई है।
बैठक मंे प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा किये गये शिलान्यास के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए समस्त निर्माण कार्यो को दीपोत्सव के पूर्व 15 अक्टूबर तक हर हाल मंे पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि उनके लोकार्पण के साथ अयोध्या की छवि बदली हुई मिले। उन्होनें कहा कि अयोध्या पूरे विश्व में जानी जाती है, अतः इसको आदर्श पर्यटन नगरी के रूप मंे विकसित किया जाना है और इसमें धन की कोई कमी नही आनी दी जायेगी। भारत के साथ-साथ प्रदेश की पर्यटन मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री जी अयोध्या के पर्यटन कार्यो की स्वयं समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते रहते है।
जिलाधिकारी डाॅ. अनिल कुमार ने प्रभारी मंत्री को बताया कि पवित्र सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी के दूसरे तरफ 14 करोड़ 77 लाख रू0 की लागत से भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके संरचना व स्टेप पर पत्थर का कार्य पूर्ण है। श्रद्धांलुओं की बैठने की व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी मंत्री जी ने दीपोत्सव के पूर्व कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया ताकि दीपोत्सव के समय एक अच्छा स्थल प्रशासन को उपलब्ध हो सके। बैठक में 1 करोड़ 38 लाख रू0 की लागत से आसरा योजना दीनदयाल निर्बल वर्ग कुष्ठ आश्रम रामघाट हाल्ट में सूडा द्वारा निर्माणाधीन 36 आवास, अयोध्या में 4 करोड़ 90 लाख रू0 की लागत की यात्री विश्राम गृह, संतसंग भवन यात्री सहायता केन्द्र एवं गेट, 84 करोड़ रू0 की लागत से रामायण सर्किट थीम, 7 करोड़ 59 लाख की से लागत की रामकथा गैलरी, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में 54 यात्री छादक, 12 करोड़ 64 लाख की लागत से राम की पैड़ी का कार्य, 7 करोड़ 2 लाख की लागत से श्री राम चिकित्सालय अयोध्या मे आवासीय भवनो का निर्माण कार्य, 62 करोड़ 57 लाख की लागत से अयोध्या सीवरेज, अमृत योजना के तहत 11 करोड़ 54 लाख से अयोध्या नगर की सीवर संयोजन, 1 करोड़ 51 लाख से अयोध्या गृह पेयजल संयोजन कार्य, 16 करोड़ 25 लाख रू0 से अयोध्या पेयजल येाजना फेज-2 सहित जनपद फैजाबाद में अयोध्या छोड़कर अन्य शेष क्षेत्रे में चल रही विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरथनाथ, विधायक रूदौली राम चन्दर यादव, विधायक बीकापुर श्रीमती शोभा सिंह, विधायक गोसाईगंज इन्द्र प्रताप तिवारी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya