दो सत्रों में सम्पन्न हुई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाती है तथा परिवारों में सम्पर्क करती है। महिलाओं के साथ पूरे परिवार को जोड़ती है। महिलाओं को जब भी अवसर प्राप्त हुआ है तो समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका से योग्यता प्रमाणित किया है। पूर्व की सरकारों ने जो गंदगी प्रदेश में फैला रखी थी उसे समेट कर आज प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इनवेस्टर सबमिट में प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आना इसका प्रमाण है। आज प्रदेश में निवेशक अपने व्यापार लागाते है और यह सोचते है कि वे सुरक्षित है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। आज प्रदेश की कमान सशक्त हाथों व विचारों में है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अश्मिता चन्द्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा वंदे मातरम् के गान के साथ किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व सभी जिलों व महानगरों की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा हुआ का स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का महिला मोर्चा की कार्यकताओं द्वारा 51 किलो की माला पहना कर किया गया। पुष्प गुच्छ देकर महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक का स्वागत किया गया। प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
मंच से हुई कार्यक्रम व्यवस्था की प्रशंसा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यवस्था को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय की तारीफ की । उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने से पूर्व व्यवस्था को लेकर चिंता थी । परन्तु यहां पर सभी व्यवस्थाएं प्रशंसनीय रहीं।
शनिवार की रात से ही महिला मोर्चा कार्यकताओं का होने लगा जमावड़ा
प्रदेश कार्यसमिति में शमिल होने के लिए शनिवार की रात से ही महिला मोर्चा की पदाधिकरियों अयोध्या पहुचंने लगी । बैठक में प्रदेश कार्यसमित, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष व महानगरों के अध्यक्ष ही आपेक्षित थी।
बहुत ही सराहनीय रहा महिला मोर्चा का सेल्फी अभियान : धर्मपाल सिंह
बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा महिला मोर्चा द्वारा चलाया गया सेल्फी अभियान बहुत ही सराहनीय रहा। महिला मोर्चा की बूथ स्तर तक की कमेटी को सशक्त बनाना है। लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क में रहे है। नगर निकाय व लोक सभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा तैयार रहे।