Breaking News

लाभार्थी परिवारों से सीधे सम्पर्क में रहे महिला मोर्चा की पदाधिकारी : वानति श्रीनिवासन

 दो सत्रों में सम्पन्न हुई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

 अयोध्यां। शाहनेवाजपुर स्थित द रामायना होटल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दो सत्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र में मोर्चा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। जिसके बाद राजनैतिक प्रस्ताव मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनि मत से पास किया गया। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, ने सम्बोधित किया। राजनैतिक प्रस्ताव व राजनीति में महिलाओं की स्थिति सुधारने पर चर्चा की गई।
कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने कहा कि कार्यकताओं की संख्या से अधिक कार्यकताओं की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। अधिक से अधिक प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना होगा। भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए तीन तलाक समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारी निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहे। घर -घर तथा दर-दर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुचें। लाभार्थियों के परिवारों से सीधे सम्पर्क में रहे । जिस तरह से महिला मोर्चा की कार्यकार्ताओं द्वारा पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ अपनी भागीदारी की गई है। उसी प्रकार निकाय चुनाव व लोक सभा चुनाव में अपनी भागीदारी करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमने अपने संकल्पों को अवसर आने पर पूर्ण किया। 1951 में पार्टी ने कहा था कश्मीर से 370 हटाएंगे। भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाएंगें। दोनों सकल्पों को भाजपा सरकारों ने पूर्ण किया। पालघर के अधिवेशन राम जन्म स्थान पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया था। वह संकल्प भी आज पूर्ण हो रहा है।
उन्होने बताया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं का सम्मान है 44 प्रतिशत प्रधान 43 प्रतिशत ब्लाक प्रमुख तथा 45 प्रतिशत जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं है। पार्टी हित में अपना बेहतर योगदान प्रदान करने से ही कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा। पूर्व में 17 नगर निगम में 14 जीते थे। इस बार नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतनी है। तथा बोर्ड में बहुमत लाना है। सभी कार्यकताओं को भाजपा को मजबूत बनाना है। जिन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नही प्राप्त हुआ। उन्हे घर नही बैठना है जिसे अवसर मिला है उसे पूरा सहयोग करना है। लाभार्थियों से सम्पर्क अभियान तेज करना है। कार्य का बंटवारा कर के अधिक से अधिक लोगों से संपर्क पर ध्यान देना है।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार से जुड़े हुए लोगों का समूह हैं। भाजपा की यात्रा जनसंघ की स्थापना वर्ष 1951 से आरम्भ हुई इससे पूर्व संघ की स्थापना वर्ष से वैचारिक प्रारम्भ हुआ। देश व प्रदेश की सत्ता का संचालन वैचारिक लोगों के द्वारा किया जाय। राजनैतिक दल के रूप में लगे आरोपों की चिंता किए बिना लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे। आज यह छठी़ पीढ़ी है। सभी की तपस्या का परिणाम है की आज भाजपा देश ही नही विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी है।

प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाती है तथा परिवारों में सम्पर्क करती है। महिलाओं के साथ पूरे परिवार को जोड़ती है। महिलाओं को जब भी अवसर प्राप्त हुआ है तो समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका से योग्यता प्रमाणित किया है। पूर्व की सरकारों ने जो गंदगी प्रदेश में फैला रखी थी उसे समेट कर आज प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इनवेस्टर सबमिट में प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आना इसका प्रमाण है। आज प्रदेश में निवेशक अपने व्यापार लागाते है और यह सोचते है कि वे सुरक्षित है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। आज प्रदेश की कमान सशक्त हाथों व विचारों में है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अश्मिता चन्द्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा वंदे मातरम् के गान के साथ किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व सभी जिलों व महानगरों की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा हुआ का स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का महिला मोर्चा की कार्यकताओं द्वारा 51 किलो की माला पहना कर किया गया। पुष्प गुच्छ देकर महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक का स्वागत किया गया। प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

मंच से हुई कार्यक्रम व्यवस्था की प्रशंसा


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यवस्था को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय की तारीफ की । उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने से पूर्व व्यवस्था को लेकर चिंता थी । परन्तु यहां पर सभी व्यवस्थाएं प्रशंसनीय रहीं।

शनिवार की रात से ही महिला मोर्चा कार्यकताओं का होने लगा जमावड़ा

प्रदेश कार्यसमिति में शमिल होने के लिए शनिवार की रात से ही महिला मोर्चा की पदाधिकरियों अयोध्या पहुचंने लगी । बैठक में प्रदेश कार्यसमित, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष व महानगरों के अध्यक्ष ही आपेक्षित थी।

बहुत ही सराहनीय रहा महिला मोर्चा का सेल्फी अभियान : धर्मपाल सिंह

अयोध्या। शनिवार की शाम को भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की पदाधिकारियों के साथ बैठ कर आगामी चुनाव पर चर्चा की।
बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा महिला मोर्चा द्वारा चलाया गया सेल्फी अभियान बहुत ही सराहनीय रहा। महिला मोर्चा की बूथ स्तर तक की कमेटी को सशक्त बनाना है। लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क में रहे है। नगर निकाय व लोक सभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा तैयार रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य महामंत्री डा रश्मि रावल डा कृतिका अग्रवाल, ऊषा मौर्या, प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा चेतना पाण्डेय ने दी।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मारा छापा

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.