महात्मा गांधी के विचार घर-घर पहुंचाने की जरूरत: तरुण पटेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जन भागीदार मार्च यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

फैजाबाद। मुगलसराय से शुरू होकर 23 जनपदों में होते हुए फैजाबाद पहुंची जन भागीदार मार्च यात्रा की अगुवाई कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के संगठन मंत्री तरुण पटेल का कांग्रेस जनों ने बेनीगंज चैराहे पर भव्य स्वागत किया वहीं पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा की अगुवाई कर रहे तरुण पटेल ने कहा आज महात्मा गांधी के विचार घर-घर में पहुंचाने की जरूरत है और उनके द्वारा चलाए गए सत्य अहिंसा को अंगीकार कर कांग्रेस जन समाज में नव चेतना जागृत करें उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया जनभागीदारी मार्च यात्रा के उद्देश्य को जनमानस तक पहुंचाने के नियत से कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर यात्रा के संयोजक प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी अपने जीवन के बहुमूल्य समय 22 वर्ष दक्षिण अफ्रीका में लोगों की आवाज रहे उनकी लड़ाई लड़ी उसके बाद भारतवर्ष में जब आए तब उन्होंने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और इसी सत्य अहिंसा के ताकत के कारण अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हुए उन्होंने आज सुबह गांधी पार्क जा कर महात्मा गांधी की मूर्ति को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया उन्होंने कहा जिस प्रकार से दीपक अंधेरे से लड़कर उजाला लाता है उसी प्रकार महात्मा गांधी का सत्य अहिंसा एवं स्वच्छता का संदेश समाज को दिव्य रास्ता प्रदान करेगा श्री पटेल ने कहा आज कुछ लोग जनमानस को गुमराह करते हैं और कहते हैं मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है मैं उनसे मात्र इतना कहना चाहूंगा की भीषण ठंडी के दिनों में भी महात्मा गांधी एक कपड़े में रहकर समय बिताते थे उनके बिताए गए समय तो पूरा नहीं ऐसे लोगों को मात्र एक या 2 दिन एक कपड़े में ठंडी के दिनों में रहकर दिखाना चाहिए या रहना चाहिए जिससे उनको ज्ञात हो सके महात्मा गांधी का जीवन और कठिनाई कैसे सहन किए होंगे महात्मा गांधी का जीवन और उनका दर्शन अगर हम जनपद में लोगों तक पहुंचाने में सफल होते हैं तब हम अपने जीवन को धन्य समझेंगे पत्रकारवार्ता के समय उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान रामकरण कोरी आशीष यादव थे बेनीगंज में हुई सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह सुनील पाठक उग्रसेन मिश्रा महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ मंसाराम यादव नंद कुमार सोनकर मोहम्मद अहमद अखिलेश गौतम मधु पाठक घनश्याम साहू रामानंद शर्मा संतोष गौड़ अर्चना तिवारी पंडित अंतरिक्ष महाराज आनंद पांडे मोहम्मद आरिफ आदि प्रमुख लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya