अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के विकास को साकार करती परियोजनाओं को लेकर लिखी जा रही गाथा में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अयोध्या रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन आज बुधवार को दिन में 11 बजे सांसद लल्लू सिंह के द्वारा होगा। इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुवात हो जायेगी। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया है। जिसको सांसद लल्लू सिंह समेत संत व स्थानीय नेता सम्बोधित भी करेंगे। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा रेलवे विभाग अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अयोध्या में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के निर्माण से यहां पयर्टन की सम्भावनाओं को बल मिलेगा। स्टेशन में एक समय में एक लाख लोग रुक सकते है। यात्रियों के लिए यहां समस्त आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी। रेलवे स्टेशन की आधुनिक इमारत धार्मिक परिवेश बनायेगी। देश विदेश से अयोध्या आने वाले पयर्टन को अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन को देखकर अयोध्या की सुन्दर तस्वीर मन में आयेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.