महंत जन्मेजय शरण को जान से मारने की धमकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत व राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के है अध्यक्ष

  •  थाईलैंड में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए हैं प्रयासरत‚ जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या के जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत व राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह इस समय थाईलैंड में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में वो बैंकाक गए गए हुए थे और 8 अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया था। इस दौरान उनके मंदिर में कोई अज्ञात व्यक्ति लिफाफा दे गया जिसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
उन्होंने बताया कि उनके शिष्य आदित्य शास्त्री ने बीते 10 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। अयोध्या कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े  बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya