-पूर्व मंत्री पवन पण्डेय द्वारा आयोजित भागवत कथा के बाद भण्डारे में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अयोध्या। कृष्णा पुर पूराबाजार में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को अपने जीवन की सार्थकता प्राप्त होती है तथा व्यापक विश्व कल्याण हेतु योगदान दिया जाता है। उन्होंने भव्य दिव्य कथा आयोजन के लिए पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अति कल्याणकारी आयोजन हुआ। उन्होंने कथा की व्यापक कामयाबी के लिए पवन पाण्डेय की जनप्रियता का कारण बताया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अत्याचार के सभी मापदंड उपयोग करके मानवाधिकारो का हनन किया है। आज चारों तरफ़ त्राहि माम की स्थिति पैदा हो गई है। लोग पढ़ाई,दवाई और रोजगार के लिए तड़प रहें हैं।सपा सरकार बनाने पर इसका इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार से देश में सभी वर्गों का नुक़सान हुआ है। लोगों में भारी आक्रोश है। उनके पंडाल में पहुंचने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन तथा शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
भंडारे में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, यतींद्र मिश्र अयोध्या राज सदन, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य करूणाकर, पांडे,अजीत सिंह बंटी, विकास सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडेय डिप्पूल, देवकाली मंहत सुनिल पाठक, पूर्व विधायक अरूण वर्मा,सपा नेत्री शिवानी सिंह, खून्नू पांडेय, अंकित पांडे शिवम, पूर्व प्रधान मिटू दूबे, शक्ति सिंह, मन्नू शुक्ला, लड्डू लाल यादव, श्याम जी दूबे, विनोद पांडे, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव, संजीव चतुर्वेदी, वरुण सिंह, छोटे मिश्रा, रामसागर वर्मा, तरजीत गौड़, राजा पांडे,अजय पांडे, पूर्व प्रधान अखंड पांडे, प्रधान सुमित तिवारी, प्रधान ध्रुव पांडे, अनिल तिवारी, सुमित तिवारी बागी, विवेक पांडे, शिवांशु तिवारी, सुनील शास्त्री, अभय सिंह, नीरज तिवारी, डब्बू तिवारी, एडवोकेट शंकर तिवारी, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, प्रधान सतीश पांडे, अतुल सिंह, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, संजय पांडे, पूर्व प्रधानमंत्री तिवारी, पवन कुमार तिवारी पीके दद्दा , रमेश पाठक, शिवकुमार यादव, एडवोकेट अखंड सिंह, बबलू पांडे, अंकुर पांडे, भीम शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला, मोनू पांडे, अजय विश्वकर्मा, पंकज मिश्रा जानकी महल पुजारी, कौशल उपाध्याय, सौरभ सिंह, सचिन तिवारी, गोपीनाथ वर्मा, आशीष वर्मा, विरेन्द्र वर्मा, हरिराम वर्मा, सत्यदेव मिश्रा, आचार्य राकेश पांडे, इंजीनियर अंकित पांडे, पार्षद कि गोपाल यादव, पार्षद भवन यादव, अनीत शुक्ला, पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव, पंकज शुक्ला, संजीत सिंह, विश्व प्रताप सिंह अंशु, अवनीश पांडे, रजत गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।