शराब तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-839 बोतल अंग्रेजी शराब और कार बरामद

अयोध्या। जनपद के मवई थाना पुलिस ने बिहार प्रांत को अंग्रेजी शराब के तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बिहार को ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कार सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किया है।

एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम अभियान में मवई थाना प्रभारी मनोज कुमार की पुलिस टीम ने शुक्रवार भोर करीब 3.35 बजे कार सवार दो लोगों को पकड़ा है। इन्होंने अपना नाम पता मो. हफीजुर रहमान तथा सोहेल खान निवासी न्यू कॉलोनी,चिल्मापुर, आजाद चौक,रुस्तमपुर,थाना रामगढ़ताल,जनपद गोरखपुर बताया है। तलाशी में बिहार में पंजीकृत इनकी कार से रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की ब्रांड की 750 एमएल की 224 बोतल तथा 375 एमएल की 615 बोतल अर्थात कुल 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

साथ ही दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये मिले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग शराब की खेप हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब,कार और अन्य सामान को जब्त किया है तथा दोनों के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट पंजीकृत करवा अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

लूटे गए मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया कीपैड मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि गुरुवार को बीकापुर क्षेत्र में एक शख्स और उसके भाई को डरा-धमकाकर मोबाइल फोन लूट लिया गया था।

इसे भी पढ़े  डीएम ने जन सुविधा केंद्रों के लिए चयनित स्थलों का किया निरीक्षण

प्रकरण में पीड़ित ने वारदात में प्रयुक्त बाइक के पंजीकरण नंबर का हवाला देते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट की विवेचना में जुटी बीकापुर कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी और उपनिरीक्षक अरुण कुमार की पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पिपरी तिराहे से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों ने अपना न पता अरविंद वर्मा (24 वर्ष) निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पूराकलंदर तथा निखिल वर्मा (23 वर्ष) निवासी ग्राम माधवपुर थाना पूराकलंदर बताया है। इनके पास से लूटा गया कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज मिले हैं। दर्ज लूट के मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya