The news is by your side.

पीएम मोदी के जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन

जनसभा को यूपी की सबसे बड़ी रैली बनाने का दावा

अयोध्या। महिलाओं के द्वारा गाये जा रहे मंगल गीतों व वैदिक मंत्रोचार के बीच 1 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न, रैली संयोजक अशोक मोगा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के द्वारा भाजपा की पूरे देश में बड़ी विजय की कामना की गयी।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा यूपी की सबसे बड़ी रैलियों में एक होगी। जिसमें पांच लाख लोगो के आने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। इस मंच पर 25 लोग ही बैठेगे। सामने 5 लाख स्क्वायर फिट की दर्शक दीर्घा होगी। जिसमें कुर्सिंया लगी होगी। इसके साथ में लोग खड़े होकर भी प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली के पहले मंच पर आ जायेंगे। मंच पर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री सतीश महाना भी होंगे। हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के लिए विशेष मार्ग बनाया गया है। वाहनों के पार्किंग के तीन स्थलों का चयन किया गया है।
उन्होने बताया कि पूरा रैली क्षेत्र भाजपा तथा युवा मोर्चा के पांच हजार वालेन्टियर के हवाले होगा। रैली में आने वाले लोगो के पेय जल की व्यवस्था के लिए पांच लाख पाउच की व्यवस्था की गयी है। जिन्हे रैली स्थल पर ही लोगो को प्रदान किया जायेगा। विभिन्न समाजिक संस्थाओं के लोगो के द्वारा पांच लाख पानी की बोतलों की व्यवस्था की गयी जिसका वह वितरण करेंगे। इसके साथ में पानी की अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी की जायेगी। विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को बहुत उर्जा मिलेगी। गोसाईगंज विधानसभा के लिए यहां रैली होना सौभाग्य का विषय है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता में उत्साह का माहौल है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को आम जनता एक पर्व व महोत्सव के रुप में ले रही है। जनता में यहां आने के लिए स्वतः उत्साह दिखाई दे रहा है। यह रैली अभूतपूर्व होगी। रैली स्थल के व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्हाल रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। मंच व दर्शक दीर्घा की तैयारियां अपने अंतिम रुप में है। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। इस अवसर पर विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय, अभिषेक मिश्रा, दान बहादुर सिंह, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, अमर बहादुर सिंह, विनीत सिंह विन्नू, शत्रुहन मोदनवाल, सुरेश पाण्डेय, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विद्याकांत द्विवेदी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.