कायस्थ महासभा ने उठाया कोरोना प्रभावित परिजनों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शुरू की भोजन प्रसाद सेवा

अयोध्या। वैश्विक महामारी कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रभावित परिजनों असहायों व जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।इसी क्रम में लिए कायस्थ महासभा द्वारा भी प्रभावित लोगों की मदद का प्रयास निरंतर जारी है।गुरुवार को महासभा के प्रयास को उस वक्त गति मिल गई जब महासभा पदाधिकारियों ने कई दिनों से चल रही अंतिम संस्कार सामग्री उपलब्ध कराने की मुहिम के साथ ही अब कोरोना प्रभावित लोगों के परिजनों को भोजन सामग्री भी उपलब्ध कराने की सराहनीय शुरुआत कर दी है।
यह शुरुआत रामनगरी के पौराणिक श्री चित्रगुप्त मंदिर में धर्महरि भगवान श्री चित्रगुप्त के राग भोग के बाद सचल वाहन से असहाय लोगो को निःशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराने के साथ की गई।पहले दिन इस सचल वाहन के जरिए अयोध्या महानगर के श्री राम चिकित्सालय,जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर दोपहर का भोजन वितरित किया गया।
धर्मसभा उपाध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन प्रसाद की व्यवस्था का सम्पूर्ण दायित्व ओम भास्कर को सौंपा गया है। इनका सहयोग प्रमुख रूप से विश्व दीपक, सत्येन्द्र पांडेय, गिरधारी, सुनील, सतीश सहाय, सुशील, कार्तिके, महेश व विनोद श्रीवास्तव कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े  सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूराबाजार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya